चंडीगढ़ में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीन छात्राओं की जान चली गई। सभी के घरों में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं दो छात्राओं ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। तीनों छात्राओं ने भी बचने के उपाय किए। लेकिन बचने का रास्ता ही उन्हें मौत तक ले गया। ये छात्राएं लपटों से घिरी थीं और धुएं से दम भी घुट रहा था। पढ़ें दर्दनाक हादसे का पूरा घटनाक्रम....
सेक्टर-32डी के पीजी में आ लगने से पूरे इलाके में दहशत का आलम रहा। पीजी के आसपास के लोग सहमे हुए थे। लोगों में चर्चा थी कि पाक्षी और रिया अगर खुद को बाथरूम में न बंद करतीं तो शायद उनकी जान बच सकती थी। मुस्कान ने खुद को बचाने के लिए बेड का सहारा लिया लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी भी जान नहीं बच पाएगी। बड़ा सवाल है कि अगर पीजी अगर नियमों के मुताबिक बना होता तो शायद आग की घटना से बचा सकता था। बहरहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीजी मालिक और संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।